रायपुर। भारतमाला परियोजना से जुड़े जमीन मुआवजा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जमीन कारोबारी गोपाल गांधी सहित उससे जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की। अभनपुर स्थित घर और कार्यालय समेत आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर टीम दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य खंगाल रही है।
करीब 500 करोड़ रुपये के इस घोटाले में जांच में सामने आया है कि कृषि भूमि को बैकडेट में गैर-कृषि दिखाकर मुआवजा कई गुना बढ़ाया गया। इसमें राजस्व अधिकारियों और जमीन दलालों की मिलीभगत की बात सामने आई है।
मामले में पहले भी कई छापे, संपत्ति अटैचमेंट और गिरफ्तारी हो चुकी है। आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा ने 10 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।


