बलरामपुर में फर्जी दस्तावेजों से नौकरी का मामला, प्रधान पाठक निलंबित

बलरामपुर: फर्जी दस्तावेजों के सहारे सरकारी नौकरी पाने के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने वाड्रफनगर ब्लॉक के कोल्हुआ प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधान पाठक लालमन सिंह को निलंबित कर दिया है।

शिकायत के बाद हुई जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने नाम बदलकर और गलत शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के जरिए नौकरी हासिल की। उसका वास्तविक नाम रामदुलार बताया गया है, जिसने असली व्यक्ति के दस्तावेजों का दुरुपयोग किया।

जांच में आरोप सही पाए जाने पर यह कार्रवाई ‘छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम’ के उल्लंघन में की गई है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय रामचंद्रपुर निर्धारित किया गया है। मामले में आगे विभागीय जांच जारी है।

You May Also Like

More From Author