स्कूल खुलने की तारीख बढ़ाने का वायरल आदेश फर्जी, 16 जून से ही शुरू होंगी कक्षाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूल खुलने की तारीख बढ़ाए जाने संबंधी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे आदेश को स्कूल शिक्षा विभाग ने फर्जी बताया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश के सभी स्कूल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 जून 2026 से ही खुलेंगे।

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि स्कूलों की तिथि आगे बढ़ाने संबंधी कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। वायरल पत्र भ्रामक है और इसकी जांच की जा रही है। फर्जी दस्तावेज प्रसारित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विभाग ने अभिभावकों, विद्यार्थियों और शिक्षकों से केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है। वहीं 16 जून को पूरे प्रदेश में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए सभी जिलों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

You May Also Like

More From Author