खाद संकट को लेकर राजिम में किसानों का प्रदर्शन, ट्रैक्टर रैली के बाद किया चक्काजाम

राजिम। खाद संकट, महंगाई और किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को राजिम में किसानों ने विशाल ट्रैक्टर रैली निकालकर प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में आयोजित इस आंदोलन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।

कृषि उपज मंडी से शुरू हुई रैली के बाद किसानों ने पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक पर चक्काजाम कर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने, कालाबाजारी पर रोक लगाने, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी की मांग उठाई।

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अमितेष शुक्ल ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा। वहीं, किसानों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। चक्काजाम के कारण कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा।

You May Also Like

More From Author