रायपुर। छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े अस्पताल मेकाहारा रायपुर में आग लगने से हड़कंप मच गया। हड्डी रोग विभाग में लगी इस आग की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। मौके पर अफसर और पुलिसकर्मी भी पहुंच गए हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
छत्तीसगढ़ में ‘नो बैग डे’ लागू करने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा गया प्रस्ताव



