खनिज शाखा में लगी आग, चिमनी ईंट भट्ठे सहित कई फाइलें जलकर खाक

Balrampur : बलरामपुर जिले के संयुक्त जिला कार्यालय भवन में स्थित खनिज शाखा में आज तड़के आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक कई अहम फाइलें जलकर खाक हो चुकी थीं।

संयुक्त जिला कार्यालय भवन में कलेक्टोरेट सहित कई महत्वपूर्ण विभाग संचालित होते हैं, जिनमें से एक खनिज विभाग भी है। खनिज विभाग के स्टोर रूम में आग लगने की खबर है। आग लगने की मुख्य वजह शार्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है।

आगजनी से चिमनी ईट भट्ठे सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए हैं। दमकल टीम का कहना है कि अलमारियों में लगी आग पर काबू पाते हुए कुछ दस्तावेज को सुरक्षित निकाल लिया गया है। आगजनी की सूचना मिलते ही एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंच गए और क्षतिपूर्ति का आंकलन किया जा रहा है।

You May Also Like

More From Author