छत्तीसगढ़ लोक आयोग में लगी आग, कराया गया दफ्तर खाली

रायपुर : आज शाम छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ लोक आयोग में आग लग गई। लोक आयोग का दफ्तर नगर निगम के पास स्थित है। आग लगने के बाद दफ्तर को खाली करा लिया गया है। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पीएससी दफ्तर में अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गईं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।

आग लगने के बाद कुछ लोगों ने मीडिया कर्मियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट भी की। वहीं कुछ अधिकारी इस मामले को दबाने का प्रयास कर रहे हैं।

You May Also Like

More From Author