जगदलपुर में शुरू होगी पहली आवासीय खेल अकादमी, 28-29 मई को होगा चयन ट्रायल

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा बस्तर के जगदलपुर में बालक खिलाड़ियों के लिए पहली आवासीय खेल अकादमी शुरू की जा रही है। इस अकादमी में 13 से 17 वर्ष के खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण, आवास, भोजन और शिक्षा की सुविधा मिलेगी।

अकादमी में फुटबॉल के 25, एथलेटिक्स के 20 और आर्चरी के 20 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए 28 और 29 मई को जगदलपुर के क्रीड़ा परिसर धरमपुरा में राज्य स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित होगा।

इच्छुक खिलाड़ी 27 मई शाम 5 बजे तक आवेदन और जरूरी दस्तावेज जमा कर सकते हैं। वहीं 28 मई को सुबह 7 बजे ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। चयनित खिलाड़ियों को निःशुल्क आवास, पौष्टिक भोजन, खेल किट, शिक्षा और बीमा जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।

You May Also Like

More From Author