बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन में गोंदिया स्टेशन पर इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड कार्य के चलते 3 से 22 मई 2026 तक कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर मेगा ट्रैक कार्य किया जाएगा, जिससे डाउन मेन लाइन पूरी तरह बंद रहेगी।
रेलवे ने इस अवधि में 10 ट्रेनों को रद्द करने के साथ कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया है। वहीं कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द या नियंत्रित किया जाएगा, जैसे बरौनी–गोंदिया, विदर्भ एक्सप्रेस और जबलपुर–गोंदिया पैसेंजर।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति 139 हेल्पलाइन, NTES ऐप या नजदीकी स्टेशन से जांचने की अपील की है।



