रेत माफियाओं पर सख्ती: केंद्रीय उड़नदस्ता की छापेमार कार्रवाई, अवैध भंडारण पर नोटिस

कोरिया जिले में रेत उत्खनन विवाद के बाद भाजपा नेता की हत्या के मामले में सरकार सक्रिय हो गई है। आईएएस रजत बंसल के निर्देश पर केंद्रीय खनि उड़नदस्ता की संयुक्त टीम ने एमसीबी जिले की केवाई, पसौरी, कुटरा और हसदेव नदियों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान अवैध रेत भंडारण पाए जाने पर संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया। टीम ने ड्रोन सर्वे के जरिए रेत की मात्रा का आकलन भी किया। विभाग ने बताया कि राज्यभर में अवैध रेत खनन और भंडारण पर नजर रखने के लिए हाईटेक ड्रोन सर्वे के माध्यम से निगरानी की जा रही है।

You May Also Like

More From Author