रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में चिलचिलाती धूप और लू के कारण लोगों का दिन में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं।
रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में लू की स्थिति बनी रहने की संभावना जताई गई है, जबकि बस्तर संभाग के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रायपुर रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग की चेतावनी:
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश के तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि:
- पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान के पास 3.1 से 5.8 किमी की ऊंचाई तक सक्रिय है।
- उत्तर-पश्चिम बिहार के ऊपर 0.9 किमी की ऊंचाई पर एक चक्रीय चक्रवात बना हुआ है।
- एक द्रोणिका रेखा उत्तर-पश्चिम बिहार से होते हुए छत्तीसगढ़ और मन्नार की खाड़ी तक फैली है।
रायपुर का मौसम अपडेट: आज रायपुर में आकाश साफ रहेगा।
- अधिकतम तापमान: लगभग 45 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: लगभग 30 डिग्री सेल्सियस