रायपुर। राजधानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और ग्रीष्म लहर का असर जारी है। दिन के साथ-साथ रात में भी गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं। सोमवार को रायपुर का तापमान करीब 43 डिग्री सेल्सियस और बिलासपुर में 44 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।
दिन में तेज धूप के बाद दोपहर में हल्के बादल छाने से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन उमस बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।
हालांकि, इसके बाद फिर से तापमान बढ़ने के संकेत हैं। मंगलवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, साथ ही गर्म रात और लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।

