छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, बस्तर में बारिश के आसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर जारी है, जहां तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। राजनांदगांव सबसे गर्म रहा, जहां 45.5°C दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 22°C रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण 26 अप्रैल को बस्तर संभाग में हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है। वहीं प्रदेश के मध्य हिस्सों में हीटवेव जैसे हालात बने रहेंगे और तापमान में खास बदलाव नहीं होगा।

रायपुर सहित कई जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है, जहां अधिकतम तापमान 45°C तक पहुंच सकता है।

You May Also Like

More From Author