धमतरी में चंगाई सभाओं का विरोध, हिंदू जागरण मंच और संचालकों के बीच नोकझोंक

धमतरी। शहर में रविवार को हिंदू जागरण मंच ने विभिन्न वार्डों में आयोजित कथित चंगाई सभाओं का विरोध किया। संगठन के कार्यकर्ता सभास्थलों पर पहुंचे, जहां सभा संचालकों के साथ बहस और नोकझोंक की स्थिति भी बनी।

हिंदू जागरण मंच का आरोप है कि बिना प्रशासनिक अनुमति और धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम के नियमों का पालन किए चंगाई सभाएं आयोजित की जा रही हैं। संगठन ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि आयोजनों की जानकारी और सूची मंगाई गई है तथा अवैध तरीके से सभा आयोजित करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

You May Also Like

More From Author