कांकेर में IED ब्लास्ट: डीआरजी इंस्पेक्टर समेत 3 जवान शहीद, एक घायल

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर-नारायणपुर सीमा पर आईईडी ब्लास्ट में तीन जवान शहीद हो गए। डीआरजी इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी समेत तीन जवानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक घायल जवान का इलाज जारी है।

घटना छोटेबेठिया थाना क्षेत्र की है, जहां डीआरजी टीम सर्चिंग पर निकली थी। इस दौरान नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए आईईडी को निष्क्रिय करते समय अचानक विस्फोट हो गया, जिससे चार जवान घायल हुए। इनमें इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा और संजय गढपाले शहीद हो गए, जबकि कॉन्स्टेबल परमानंद कोमरा का उपचार जारी है।

बस्तर आईजी के अनुसार, सुरक्षा बल लगातार आईईडी बरामद कर निष्क्रिय कर रहे हैं, लेकिन यह हादसा उसी दौरान हुआ जब बम को डिफ्यूज किया जा रहा था।

You May Also Like

More From Author