IGKV Paper Leak: फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स की परीक्षा रद्द, सितंबर में होगी दोबारा

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में पेपर लीक के आरोपों के बीच बीएससी कृषि प्रथम वर्ष, द्वितीय सेमेस्टर की ‘फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स’ (APB 5121) परीक्षा रद्द कर दी गई है। यह परीक्षा 19 अगस्त 2026 को आयोजित हुई थी। विश्वविद्यालय ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए परीक्षा निरस्त की है। अब इसे सितंबर के दूसरे सप्ताह में दोबारा आयोजित किया जाएगा।

बताया गया कि परीक्षा शुरू होने से करीब 5 घंटे पहले प्रश्नपत्र की PDF छात्रों के बीच वायरल हुई थी। वायरल PDF और परीक्षा में पूछे गए सवालों में समानता के दावे के बाद विश्वविद्यालय ने तेलीबांधा पुलिस से जांच का अनुरोध किया था।

IGKV में पेपर लीक से जुड़े मामले में अब तक तीन परीक्षाएं रद्द हो चुकी हैं। इससे पहले प्लांट पैथोलॉजी और एंटोमोलॉजी की परीक्षाएं निरस्त की गई थीं। इन दोनों की परीक्षाएं सितंबर के पहले सप्ताह में होंगी।

प्रश्नपत्र छात्रों तक कैसे पहुंचा और इसमें कौन शामिल था, इसकी जांच पुलिस और विश्वविद्यालय स्तर पर जारी है।

You May Also Like

More From Author