रेलवे की बड़ी राहत: समर में चलेंगी 11 स्पेशल ट्रेनें, वेटिंग लिस्ट होगी कम

रायपुर: गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है और कई ट्रेनों में एक महीने से अधिक की वेटिंग चल रही है। यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे ने अप्रैल से जुलाई के बीच 11 समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।

रेलवे के अनुसार, इन ट्रेनों का संचालन कुल 84 फेरों में होगा, जिससे एक लाख से ज्यादा यात्रियों को कंफर्म सीट और बर्थ मिलने की उम्मीद है। एक ट्रेन में औसतन 1200 से 1400 यात्रियों की व्यवस्था होती है, जिससे भीड़ और वेटिंग लिस्ट कम होगी।

इनमें हटिया-एलटीटी स्पेशल (08609/08610) 20 अप्रैल से 17 जून तक 9 फेरों में, तिरुपति-रक्सौल स्पेशल (07051/07052) 13 अप्रैल से 28 मई तक 7 फेरों में और पटना-चर्लपल्ली स्पेशल (03253/03254/03255) अप्रैल से 27 मई तक 15 फेरों में संचालित की जाएगी।

You May Also Like

More From Author