दंतेवाड़ा विज्ञान केंद्र पहुंचे इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक, बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने की पहल की सराहना

रायपुर। इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रोफेसर आनंद और उनकी टीम ने दंतेवाड़ा स्थित जिला विज्ञान केंद्र का दौरा कर वहां संचालित वैज्ञानिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया।

टीम ने स्पेस, फिजिक्स और माइनिंग गैलरी, विज्ञान प्रदर्शनी, वर्किंग मॉडल्स तथा ‘करके सीखें’ गतिविधियों का निरीक्षण किया। वैज्ञानिकों ने जनजातीय क्षेत्र के बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए जिला प्रशासन और विज्ञान केंद्र की पहल की सराहना की।

इसरो की टीम ने ‘कबाड़ से जुगाड़’, शैक्षणिक भ्रमण और खगोल विज्ञान आधारित गतिविधियों को विद्यार्थियों में विज्ञान और नवाचार के प्रति रुचि बढ़ाने वाली पहल बताया। दौरे के अंत में विज्ञान केंद्र प्रबंधन ने वैज्ञानिकों का आभार जताया।

You May Also Like

More From Author