जांजगीर-चांपा पुलिस हिरासत मौत मामला: SHO और ASI लाइन अटैच, आरक्षक सस्पेंड

जांजगीर-चांपा। पुलिस हिरासत में लिए गए युवक कुल्लू उर्फ शिव सहिस की इलाज के दौरान मौत के मामले में पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है। मामले में थाना प्रभारी (SHO) और ASI को लाइन अटैच किया गया है, जबकि एक आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

बताया गया कि चांपा पुलिस ने कुल्लू को अवैध शराब बिक्री के मामले में हिरासत में लिया था। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर मारपीट और प्रताड़ना के आरोप लगाए थे।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई की है। अब विभागीय स्तर पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने भी मामले में जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की थी।

You May Also Like

More From Author