जशपुर में बारिश का कहर, डूमरकोना-हर्राडीपा सड़क बही, कई गांवों का संपर्क टूटा

जशपुर। जिले के सन्ना तहसील क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते डूमरकोना-हर्राडीपा मार्ग जोकारी नाला के पास बह गया। तेज जलप्रवाह के कारण सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे कई गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क टूट गया है।

जानकारी के अनुसार, यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत पिछले साल ही बनाई गई थी। बताया जा रहा है कि पास के डैम का पानी सड़क पर आने से तेज बहाव में सड़क बह गई।

सड़क टूटने से ग्रामीणों का सन्ना तहसील और जिला मुख्यालय से संपर्क प्रभावित हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने पिछले साल ही प्रशासन को संभावित खतरे की जानकारी दी थी, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने जल्द सड़क की मरम्मत कर आवागमन बहाल करने की मांग की है।

You May Also Like

More From Author