झीरम मामले पर डॉ. महंत का बड़ा बयान, बोले- सुरक्षा हटाना लापरवाही नहीं, सुनियोजित साजिश

रायपुर। झीरम घाटी मामले में NIA कोर्ट के फैसले के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि काफिले से सुरक्षा हटना महज लापरवाही नहीं, बल्कि सुनियोजित साजिश का हिस्सा था।

डॉ. महंत ने कहा कि झीरम हमले के पीछे के असली सूत्रधार अभी सामने नहीं आए हैं। उन्होंने पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जरूरत बताई।

You May Also Like

More From Author