रायपुर। राज्य शासन ने जल संसाधन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए मुख्य अभियंता जितेन्द्र कुमार नेताम को प्रमुख अभियंता का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान में हसदेव कछार जल संसाधन विभाग, बिलासपुर में मुख्य अभियंता के पद पर पदस्थ नेताम अपने मौजूदा दायित्वों के साथ प्रमुख अभियंता, जल संसाधन विभाग का कार्यभार भी आगामी आदेश तक संभालेंगे।
सरकार के इस निर्णय को विभागीय कार्यों और जल संसाधन परियोजनाओं के बेहतर समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


