कटघोरा-उरगा NH से अप्रभावित जमीनों की रजिस्ट्री खोलने की मांग, मंत्री लखन लाल देवांगन ने कलेक्टर को लिखा पत्र

रायपुर। कटघोरा-उरगा एनएच सड़क परियोजना से प्रभावित क्षेत्र को छोड़कर बाकी जमीनों की खरीदी-बिक्री और रजिस्ट्री की अनुमति देने की मांग को लेकर कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा कलेक्टर को पत्र लिखा है।

मंत्री ने पत्र में कहा कि एनएच सड़क से संबंधित भूमि की रजिस्ट्री लंबे समय से बंद होने के कारण आम नागरिकों और भूमि स्वामियों को परेशानी हो रही है। कई लोग अपनी जरूरतों के लिए जमीन का क्रय-विक्रय नहीं कर पा रहे हैं।

उन्होंने आग्रह किया कि सड़क परियोजना से वास्तव में प्रभावित नक्शा-खसरा और भूमि को यथावत रखते हुए अप्रभावित भूमि की खरीदी-बिक्री और रजिस्ट्री की अनुमति जल्द दी जाए। मंत्री ने कहा कि इससे नागरिकों को राहत मिलेगी और उनकी आर्थिक व अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी।

You May Also Like

More From Author