UCC पर मंत्री केदार कश्यप का कांग्रेस पर हमला, बोले- आदिवासियों को भड़काने की कोशिश सफल नहीं होगी

रायपुर। समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत तेज हो गई है। मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजहित और राष्ट्रीयता से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस विरोध करने लगती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्पष्ट कर चुके हैं कि आदिवासी समाज को UCC से बाहर रखा जाएगा। आदिवासियों को भड़काने की कोशिश सफल नहीं होगी।

कांग्रेस के बस्तर में आंदोलन की तैयारी पर कश्यप ने कहा कि पार्टी को पहले आत्मावलोकन करना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर बस्तर और आदिवासी समाज के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया।

महतारी वंदन योजना से करीब डेढ़ लाख नाम हटने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि तकनीकी समस्या होने पर जल्द समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को योजना की राशि दी है।

वन रक्षक भर्ती को लेकर कश्यप ने बताया कि लिखित परीक्षा व्यापम के माध्यम से कराने की तैयारी है। करीब 16 हजार अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है और दिसंबर 2026 तक परीक्षा आयोजित की जा सकती है।

वहीं नेपाल में बाढ़ में फंसे लोगों के लिए राज्य सरकार की ओर से हेल्पलाइन शुरू किए जाने को उन्होंने संवेदनशील पहल बताया। उन्होंने कहा कि इससे प्रभावित लोगों और उनके परिजनों को मदद मिल सकेगी।

You May Also Like

More From Author