कोंडागांव में लकड़ी तस्करी पर बवाल: पकड़ी गई गाड़ियां छोड़ने पर वन विभाग पर सवाल

कोंडागांव। जिले में अवैध लकड़ी कटाई और तस्करी का मामला सामने आया है, जिसमें वन विभाग की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। बोरगांव के पास मुखबिर की सूचना पर पकड़ी गई दो गाड़ियों में आम और सेमल की प्रतिबंधित लकड़ी मिली, लेकिन उपवनमंडलाधिकारी (SDO) के निर्देश पर उन्हें कागजात सही बताकर छोड़ दिया गया।

बिना ट्रांजिट पास (TP) और भौतिक सत्यापन के गाड़ियों को छोड़े जाने से मामले पर संदेह गहराया है। दोनों वाहन दुर्ग-भिलाई नंबर के होने से अंतर्राज्यीय तस्करी की आशंका भी जताई जा रही है।

मीडिया के सवालों से बचते हुए अधिकारी ने कैमरे पर कुछ भी कहने से इनकार किया, हालांकि वीडियो में नियमों को लेकर उनके बयान पर विशेषज्ञों ने आपत्ति जताई है। नियमों के अनुसार आम और सेमल की कटाई व परिवहन के लिए अनुमति और TP अनिवार्य है।

इस पूरे मामले ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि उच्च स्तर पर इसकी जांच होती है या नहीं।

You May Also Like

More From Author