कोरबा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के निहारिका इलाके में दिनदहाड़े नकली पुलिस बनकर बुजुर्ग से ठगी का मामला सामने आया है। बाइक सवार दो युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर रिटायर्ड BALCO कर्मचारी समीर चट्टोपाध्याय को डराया और जांच के नाम पर उनकी सोने की चेन और अंगूठी उतरवा ली।
आरोपियों ने गहनों को पन्नी में रखने का दिखावा कर चालाकी से पन्नी बदल दी और असली गहने लेकर फरार हो गए। पीड़ित को बाद में पन्नी खोलने पर नकली गहने मिले।
शिकायत के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस को आशंका है कि वारदात से पहले आरोपियों ने बुजुर्ग की रेकी की थी।


