Long Asia Forex Scam: डोंगरगढ़ पहुंचे 100 से ज्यादा निवेशक, अरबों की ठगी का आरोप

डोंगरगढ़। फॉरेक्स ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म ‘लॉन्ग एशिया’ के जरिए कथित ऑनलाइन ठगी के आरोप में देश के 10 राज्यों से आए 100 से अधिक निवेशक डोंगरगढ़ पहुंचे और मामले से जुड़े एक व्यक्ति के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। निवेशकों का आरोप है कि उन्हें मोटे मुनाफे का लालच देकर निवेश कराया गया, लेकिन फरवरी 2026 से प्लेटफॉर्म ने भुगतान बंद कर दिया, जिससे उनकी बड़ी रकम फंस गई।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। थाना प्रभारी भूषण चंद्राकर ने बताया कि अभी तक डोंगरगढ़ थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। निवेशकों को पहले संबंधित थानों में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई है। फिलहाल पुलिस ने किसी भी आरोप की पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

You May Also Like

More From Author