रायपुर। छत्तीसगढ़ की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) आधारित धान खरीदी व्यवस्था का अध्ययन करने महाराष्ट्र सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल 18 और 19 जून को राज्य के दौरे पर आएगा। दल में 9 विधायक, 3 विधान परिषद सदस्य और 2 वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
प्रतिनिधिमंडल रायपुर में धान उपार्जन केंद्रों, भंडारण व्यवस्था, भुगतान प्रक्रिया और MSP आधारित खरीदी प्रणाली का निरीक्षण कर इसकी कार्यप्रणाली को समझेगा। इस अध्ययन दौरे का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के सफल और पारदर्शी धान खरीदी मॉडल का आकलन कर उसे महाराष्ट्र में लागू करने की संभावनाएं तलाशना है।
छत्तीसगढ़ की धान खरीदी व्यवस्था समयबद्ध भुगतान और प्रभावी प्रबंधन के लिए देशभर में पहचान बना चुकी है।



