बस्तर में माओवादियों का आर्थिक नेटवर्क बेनकाब, 6.75 करोड़ नकद और 8 किलो सोना बरामद

जगदलपुर। बस्तर में माओवादी नेटवर्क कमजोर पड़ने के साथ अब उनकी आर्थिक व्यवस्था भी उजागर होने लगी है। सुरक्षा बलों की लगातार सर्चिंग में पिछले तीन महीनों के दौरान करीब 6 करोड़ 75 लाख रुपये नकद और 8 किलो सोना बरामद किया गया है। यह सामान अंदरूनी इलाकों में छिपाकर रखे गए डंप से मिला है।

आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि माओवादी अब नकदी के बजाय सोने में निवेश करने लगे थे। बरामद 8 किलो सोने की कीमत करीब 13 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह रकम तेंदूपत्ता संग्राहकों, ठेकेदारों और विकास कार्यों से वसूली गई लेवी से जुटाई जाती थी।

विशेषज्ञों का मानना है कि बस्तर में माओवादियों की छिपी पूंजी 50 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है। सुरक्षा बल अब हथियारों के साथ-साथ माओवादियों के आर्थिक नेटवर्क को भी खत्म करने में जुटे हैं।

You May Also Like

More From Author