रायपुर। छत्तीसगढ़ में ‘बोरे बासी दिवस’ को लेकर सियासत गरमा गई है। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए इसे प्रोपेगेंडा बताया। उन्होंने कहा कि मिट्टी के बर्तन में बोरे बासी खाने को राजनीतिक रूप दिया जा रहा है।
मंत्री यादव ने पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों के चुनाव परिणामों को लेकर भी बड़ा दावा करते हुए कहा कि बीजेपी को बड़ी सफलता मिलेगी और तीन राज्यों में सरकार बनेगी।
इसके अलावा उन्होंने मेधावी छात्रों के लिए घोषणा करते हुए कहा कि 10वीं और 12वीं के मेरिट छात्रों को 1.50 लाख रुपये दिए जाएंगे। हेलीकॉप्टर यात्रा को लेकर उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार नकद सहायता देकर छात्रों को बेहतर विकल्प दे रही है।


