आदिवासी विकास और शिक्षा पर सरकार का फोकस, मंत्री रामविचार नेताम ने गिनाईं विभाग की उपलब्धियां

रायपुर। आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने प्रेसवार्ता में विभाग की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विभाग अनुसूचित जनजातियों के शैक्षणिक, आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के साथ उनकी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार कार्य कर रहा है।

मंत्री ने बताया कि प्रदेश की 43 अनुसूचित जनजातियों के लिए शिक्षा, कौशल विकास, स्वरोजगार और आधारभूत संरचना से जुड़ी कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासी उपयोजना, बस्तर विकास प्राधिकरण, सरगुजा विकास प्राधिकरण और मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के माध्यम से आदिवासी क्षेत्रों के समग्र विकास को गति दी जा रही है।

रामविचार नेताम ने कहा कि नवा रायपुर में आदिवासी संग्रहालय और वीर नारायण सिंह स्मारक-सह-संग्रहालय की स्थापना जनजातीय इतिहास और संस्कृति के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि सरकार आदिवासी समुदायों के समावेशी विकास और सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है।

You May Also Like

More From Author