रायपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मोबाइल लूट, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रायपुर दौरे के बीच राजधानी में लूट की वारदात सामने आई है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार धरमलाल कौशिक सोमवार सुबह करीब 8 बजे शंकर नगर स्थित भारत माता चौक के पास टहलने निकले थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उनका मोबाइल झपटकर भाग निकले। घटना के बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

You May Also Like

More From Author