छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक, अगले 5 दिनों तक बारिश और तेज हवाओं के आसार

Cg weather update l छत्तीसगढ़ में 22 जून को मानसून की एंट्री के साथ मौसम सुहावना हो गया है। दंतेवाड़ा, बीजापुर, रायपुर समेत कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक प्रदेश में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है। कुछ क्षेत्रों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और वज्रपात की भी आशंका है। सोमवार को सबसे अधिक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में और सबसे कम 22.7 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया। राजधानी रायपुर में भी बादल छाए रहने, बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

You May Also Like

More From Author