छत्तीसगढ़ में मानसून फिर हुआ सक्रिय, बिलासपुर में 28 सेमी बारिश; कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय हो गया है, जिससे कई जिलों में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर में शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई, जबकि बिलासपुर में 28 सेंटीमीटर बारिश दर्ज होने से कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन गए।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में प्रदेश के मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। रायपुर में शनिवार को भी बादल छाए रहने, बारिश और अधिकतम 30°C तथा न्यूनतम 25°C तापमान रहने की संभावना है।

विभाग ने बताया कि मानसून द्रोणिका, पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ी हैं। रायपुर, दुर्ग, बलौदाबाजार, बेमेतरा, कबीरधाम, महासमुंद, कोरबा, जांजगीर-चांपा, सक्ती और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही समेत कई जिलों के लिए बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

You May Also Like

More From Author