रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय होने के बाद मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना बनी हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान दंतेवाड़ा और रायगढ़ के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा दर्ज की गई।
रायपुर में 25 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।


