कवर्धा में भाजपा के भीतर गुटबाजी के संकेत? मोतीराम चंद्रवंशी के बयान से बढ़ी सियासी चर्चा

कवर्धा। कवर्धा में आयोजित शक्कर कारखाना शेयर प्रमाण पत्र वितरण एवं कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम के दौरान भाजपा के पूर्व विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव मोतीराम चंद्रवंशी का बयान चर्चा का विषय बन गया। उन्होंने भोरमदेव शक्कर कारखाना में किसानों को समय पर भुगतान के लिए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की सराहना की।

हालांकि, बिना किसी का नाम लिए उन्होंने पंडरिया क्षेत्र के जनप्रतिनिधित्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि जहां नेतृत्व की नीति और नियत साफ होती है, वहां किसानों का भुगतान समय पर होता है। उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना का उदाहरण देते हुए किसानों की लंबित भुगतान राशि का भी मुद्दा उठाया।

चंद्रवंशी के इस बयान को पंडरिया विधायक भावना बोहरा पर अप्रत्यक्ष राजनीतिक टिप्पणी के रूप में देखा जा रहा है, जिसके बाद राजनीतिक हलकों में इसकी चर्चा तेज हो गई है।

You May Also Like

More From Author