सांसद संतोष पांडेय ने नितिन गडकरी से की मुलाकात, फोरलेन सड़क और बायपास निर्माण की मांग

कवर्धा। सांसद संतोष पांडेय ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर कबीरधाम जिले की प्रमुख सड़क परियोजनाओं को जल्द मंजूरी देने की मांग की। उन्होंने धवईपानी (छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश सीमा) से कवर्धा होते हुए सिमगा तक फोरलेन सड़क, कवर्धा-खैरागढ़ मार्ग के चौड़ीकरण और कवर्धा बायपास निर्माण के लिए पत्र सौंपा।

सांसद ने बताया कि धवईपानी-सिमगा मार्ग पर भारी यातायात और चिल्फी घाटी में अक्सर लगने वाले जाम से लोगों को परेशानी होती है। वहीं कवर्धा-खैरागढ़ सड़क की जर्जर स्थिति के कारण चौड़ीकरण जरूरी है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने तीनों परियोजनाओं पर सकारात्मक कार्रवाई और स्वीकृति का आश्वासन दिया।

You May Also Like

More From Author