मुंगेली के PRO सुजीत सिंह के तबादले पर पत्रकारों ने जताई आपत्ति, डिप्टी CM से की यथावत रखने की मांग

मुंगेली। जिला जनसंपर्क कार्यालय के सहायक संचालक जनसंपर्क सुजीत कुमार सिंह के मुंगेली से रायगढ़ तबादले के बाद स्थानीय पत्रकारों ने उन्हें मुंगेली में ही यथावत रखने की मांग की है। पत्रकारों ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात कर इस संबंध में ज्ञापन दिया।

जनसंपर्क विभाग के 19 अगस्त 2026 के आदेश के तहत सुजीत सिंह का तबादला रायगढ़ किया गया है। हालांकि उनके स्थान पर मुंगेली में किसी नए अधिकारी की पदस्थापना नहीं हुई है।

पत्रकारों का कहना है कि सुजीत सिंह के कार्यकाल में प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय रहा और शासन की योजनाओं व प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी समय पर मिलती रही। उनके स्थानांतरण से जनसंपर्क व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पत्रकारों को जनसंपर्क आयुक्त से चर्चा कर उनकी मांग पर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया है। अब शासन के फैसले का इंतजार है।

You May Also Like

More From Author