Heavy Rain Alert: मुंगेली में हाई अलर्ट, कलेक्टर ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, अधिकारियों को 24×7 सतर्क रहने के निर्देश

मुंगेली। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुंगेली जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है। कलेक्टर कुंदन कुमार ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों का दौरा कर विकास कार्यों, बाढ़ सुरक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क और कृषि व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को 24×7 फील्ड में रहकर स्थिति की निगरानी और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के कार्य, निर्माणाधीन बाजार शेड, स्वास्थ्य केंद्र, पुल, खुड़िया डेम और मनियारी नदी का निरीक्षण किया। जलभराव वाले क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेज करने, क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत, बैरिकेडिंग और सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट पर रखते हुए अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों, स्नेकबाइट और रैबीज वैक्सीन का पर्याप्त स्टॉक रखने, एम्बुलेंस सेवाएं तैयार रखने और सभी स्वास्थ्य कर्मियों को मुख्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी विभाग बारिश के दौरान पूरी सतर्कता के साथ कार्य करें।

You May Also Like

More From Author