NEET UG Counselling 2026: डोमिसाइल पर मंत्री का बड़ा बयान, फर्जीवाड़ा मिला तो होगी सख्त कार्रवाई

रायपुर। NEET UG काउंसलिंग 2026 को लेकर चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। डोमिसाइल या दस्तावेजों को लेकर शिकायत मिलने पर गंभीरता से जांच होगी और फर्जीवाड़ा पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में मेडिकल कॉलेज और MBBS सीटें बढ़ाने का उद्देश्य अधिक से अधिक स्थानीय विद्यार्थियों को मेडिकल शिक्षा का अवसर देना है। पात्र विद्यार्थियों को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

राज्य स्तरीय काउंसलिंग में पंजीयन, मेरिट, सीट आवंटन और मूल दस्तावेजों का सत्यापन ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है। मूल निवासी, जाति और अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्रों की जांच के बाद ही प्रवेश अंतिम माना जाएगा। गलत जानकारी देकर प्रवेश लेने पर नियमों के तहत प्रवेश रद्द किया जा सकता है।

काउंसलिंग समिति ने अभ्यर्थियों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी समस्या की स्थिति में अधिकृत पोर्टल के Grievances and Query Redressal System के जरिए शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।

You May Also Like

More From Author