रायपुर पहुंचीं ओबीसी आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति, आरक्षण मुद्दे पर होगी चर्चा

रायपुर। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति अपने पहले आधिकारिक छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि दौरे के दौरान वे मछुआरा समाज के एक कार्यक्रम में शामिल होंगी और ओबीसी समाज से जुड़े मुद्दों पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगी।

ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्यपाल के साथ होने वाली बैठक में इस विषय पर चर्चा की जाएगी। यदि राज्य सरकार आयोग से कोई सिफारिश करती है, तो आयोग उसके आधार पर केंद्र सरकार को उचित प्रस्ताव भेजेगा।

You May Also Like

More From Author