ऑपरेशन कालचक्र-0.2: रायपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 196 वारंट तामील

रायपुर: नॉर्थ जोन पुलिस ने “ऑपरेशन कालचक्र-0.2” के तहत शहर के कई थाना क्षेत्रों में सघन अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान कुल 196 वारंट तामील किए गए और 5 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने 18 मामलों में चालान पेश किए, वहीं आर्म्स एक्ट और आबकारी एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई। कॉम्बिंग गश्त के दौरान कॉपर वायर के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का मामला दर्ज किया गया।

गुढ़ियारी, पंडरी, खम्हारडीह, उरला और खमतराई थाना क्षेत्रों में निगरानी बदमाशों और संदिग्धों की सघन जांच करते हुए कई लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि अभियान का उद्देश्य अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण रखना है।

You May Also Like

More From Author