लोककलाकार तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, एम्स रायपुर में भर्ती

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोककलाकार और पद्मविभूषण सम्मान से सम्मानित तीजन बाई की तबीयत गंभीर होने के बाद उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनका इलाज मेडिकल इंटेंसिव केयर यूनिट (MICU) में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है।

एम्स के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि तीजन बाई को पहले ट्रॉमा एवं इमरजेंसी विभाग में लाया गया, जहां उनका प्रारंभिक उपचार डॉ. नमन ने किया। इसके बाद उन्हें जनरल मेडिसिन विभाग में प्रो. डॉ. प्रीतम वासनिक की देखरेख में भर्ती किया गया।

वर्तमान में उनके इलाज के लिए गठित चिकित्सकीय दल में मेडिसिन विभाग की डॉ. प्रणिता, पल्मोनरी मेडिसिन के डॉ. रंगनाथन और किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. नीलम शामिल हैं। एम्स के कार्यपालक निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. अशोक जिंदल (रिटायर्ड) ने बताया कि अस्पताल की क्रिटिकल केयर यूनिट आधुनिक सुविधाओं से लैस है और डॉक्टरों की टीम तीजन बाई की स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई है।

You May Also Like

More From Author