बिलाईगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने राजस्व कार्यों में लापरवाही और शिकायतों के आधार पर सरिया तहसील के पटवारी वीरेंद्र सिंह राजपूत को निलंबित कर दिया है।
सुशासन तिहार के दौरान ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि पटवारी नियमित रूप से हल्के में उपस्थित नहीं रहते, फोन नहीं उठाते और राजस्व संबंधी कार्यों का समय पर निराकरण नहीं करते। जांच में शिकायतें सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।
जांच में यह भी सामने आया कि तहसीलदार द्वारा दो बार कारण बताओ नोटिस जारी करने के बावजूद कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय बरमकेला निर्धारित किया गया है।


