PM मोदी ने छत्तीसगढ़ को दी बड़ी सौगात, चांपा, बालोद और सरोना रेलवे स्टेशनों का किया लोकार्पण

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत छत्तीसगढ़ के चांपा, बालोद और सरोना रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया।

सीएम साय ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से लैस ये रेलवे स्टेशन यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देंगे और व्यापार, पर्यटन, स्थानीय अर्थव्यवस्था तथा क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में रेल अधोसंरचना का तेजी से विस्तार हो रहा है और यह प्रदेश के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

You May Also Like

More From Author