रेरा चेयरमैन संजय शुक्ला पर PMO सख्त, CBI चार्जशीट के बाद जांच के निर्देश

रायपुर: छत्तीसगढ़ रेरा के चेयरमैन संजय शुक्ला के खिलाफ सीबीआई की चार्जशीट के बाद अब प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। इसके तहत DoPT और आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय को कार्रवाई करने को कहा गया है।

मंत्रालय ने रेरा के राज्य से जुड़े होने के कारण छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन विभाग को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने और शिकायतकर्ता को जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।

भाजपा नेता नरेश चंद्र गुप्ता ने पीएमओ में शिकायत कर संजय शुक्ला पर भ्रष्टाचार, संपत्ति अर्जन और प्रशासनिक दुरुपयोग जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही पूर्व मुख्य सचिव विवेक ढांढ पर संरक्षण देने का भी आरोप लगाया गया है।

गौरतलब है कि सीबीआई ने रावतपुरा मेडिकल कॉलेज घूस कांड में संजय शुक्ला को आरोपी बनाते हुए चार्जशीट दाखिल की है। पीएमओ के निर्देश के बाद अब इस मामले में आगे कार्रवाई की संभावना बढ़ गई है।

You May Also Like

More From Author