दीपक बैज के बयान पर गरमाई सियासत, कांग्रेस-भाजपा नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी

रायपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे पर दिए गए बयान को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमा गई है। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने बैज के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री विदेश यात्राओं से क्या उपलब्धि लेकर आए, यह बताना चाहिए।

वहीं उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह देश की सबसे पुरानी पार्टी की घटिया राजनीति और मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने भाषा की मर्यादा को तार-तार किया है।

सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सख्ती पर भगत ने सरकार को घेरते हुए कहा कि यदि शुरुआत से ही प्रशासन पर नियंत्रण रखा जाता तो आज ऐसी स्थिति नहीं बनती। जवाब में साव ने कहा कि जनता के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।

खाद की कमी को लेकर भी दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग देखने को मिली। भगत ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार को घेरा, जबकि साव ने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद किसानों को राहत देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

भाजपा के प्रस्तावित घर-घर सर्वे अभियान पर भगत ने तंज कसा, वहीं साव ने दावा किया कि केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को लेकर भाजपा जनता के बीच जाएगी।

You May Also Like

More From Author