सोशल मीडिया पर सियासी जंग तेज, भाजपा का रैप वीडियो वायरल

रायपुर। भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी टकराव अब सोशल मीडिया तक पहुंच गया है। भाजपा ने ‘एक्स’ प्लेटफॉर्म पर एक रैप वीडियो जारी कर कांग्रेस पर निशाना साधा है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर आरोप लगाए गए हैं।

करीब 1 मिनट 21 सेकंड के इस वीडियो में कथित घोटालों का जिक्र करते हुए भूपेश बघेल के साथ अन्य नेताओं को भी निशाने पर लिया गया है। भाजपा के आधिकारिक हैंडल से पोस्ट किए गए इस वीडियो के वायरल होने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

You May Also Like

More From Author