प्रेमचंद जयंती पर जशपुर में गूंजी ‘सवा शेर गेहूं’, साहित्य और सामाजिक चेतना का अनूठा संगम

जशपुर। मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर जशपुर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय में भव्य साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) जिला इकाई कुनकुरी-जशपुर के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के 380 से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों और साहित्यप्रेमियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रेमचंद की प्रसिद्ध कहानी ‘सवा शेर गेहूं’ का भावपूर्ण वाचन रहा, जिसने विद्यार्थियों को ग्रामीण जीवन, सामाजिक असमानता और मानवीय संवेदनाओं से रूबरू कराया। इस दौरान प्रेमचंद के जीवन और साहित्य पर लिखित एवं मौखिक क्विज प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिसमें विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने प्रेमचंद के साहित्य की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अध्ययन, रचनात्मक लेखन और सामाजिक सरोकारों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। आयोजन के संयोजक मुकेश कुमार ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसी साहित्यिक गतिविधियां निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।

You May Also Like

More From Author