रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) एक बार फिर विवादों में है। इस बार मामला उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर भर्ती से जुड़ा है, जिसमें चयनित अभ्यर्थी की योग्यता पर सवाल उठाए गए हैं। भाजपा नेता गौरीशंकर श्रीवास ने राज्यपाल से शिकायत कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
आरोप है कि चयनित अभ्यर्थी निर्धारित आयु सीमा से अधिक थे। इस भर्ती को लेकर एक अन्य अभ्यर्थी ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें कोर्ट ने उसके पक्ष में फैसला देते हुए नियुक्ति का आदेश दिया था, लेकिन अब तक उस पर अमल नहीं हुआ।
श्रीवास ने आयोग के कुछ सदस्यों की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं और मामले की गंभीर जांच की मांग करते हुए पारदर्शिता सुनिश्चित करने की बात कही है।